1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक को अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली 90 दिनों की छूट, ईरान से खरीद सकता है बिजली

इराक को अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली 90 दिनों की छूट, ईरान से खरीद सकता है बिजली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 02:07 pm IST

इराक को ईरान से बिजली खरीद जारी रखने के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों से 90 दिनों की छूट मिल गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

बगदाद: अमेरिका ने ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों से इराक को मिली छूट 90 दिन और बढ़ा दी है ताकि वह तेहरान से बिजली की खरीद जारी रख सके। विदेश विभाग ने एसोसिएटेड प्रेस को ये जानकारी दी। इराक का बिजली सेक्टर फिलहाल अस्त-व्यस्त है और घरेलू माँग को पूरा करने के लिए पर्याप्त बिजली पैदा नहीं कर पा रहा है।

नवंबर में लागू हुए अमेरिकी प्रतिबंधों से इराक पर अपने प्रमुख बिजली आपूर्तिकर्ता ईरान से बिजली आपूर्ति बंद हो जाने का खतरा मंडरा रहा था। अमेरिका ने शुरू में इराक को 45 दिनों की छूट दी थी ताकि वो नए आपूर्तिकर्ताओं की व्यवस्था करने तक अपने पड़ोसी देश से बिजली और गैस खरीद सके।

विदेश मंत्रालय के सार्वजनिक मामलों के विभाग ने कहा कि इराक को अब 90 दिन और मिल गए हैं, जब तक वो बिजली खरीदना जारी रख सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश