1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराकी सुरक्षा बलों ने IS की चंगुल से मुक्त करा मोसुल के सरकारी कार्यालयों पर किया कब्जा

इराकी सुरक्षा बलों ने IS की चंगुल से मुक्त करा मोसुल के सरकारी कार्यालयों पर किया कब्जा

 Written By: IANS
 Published : Mar 07, 2017 06:55 pm IST,  Updated : Mar 07, 2017 06:55 pm IST

संघीय पुलिस दस्ते ने अपने बयान में कहा कि पश्चिमी मोसुल के जिले दिनदान के न्यायालय परिसर, पुलिस निदेशालय के साथ सेना ने जल और सीवेज विभाग के कार्यालयों को अपने नियंत्रण में ले लिया।

iraq security forces- India TV Hindi
iraq security forces

बगदाद: इराकी सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चंगुल से मोसुल शहर के सरकारी कार्यालयों को मुक्त करा लिया। 'इराकी न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, संघीय पुलिस दस्ते ने अपने बयान में कहा कि पश्चिमी मोसुल के जिले दिनदान के न्यायालय परिसर, पुलिस निदेशालय के साथ सेना ने जल और सीवेज विभाग के कार्यालयों को अपने नियंत्रण में ले लिया।

ये भी पढ़े

इससे पहले सोमवार को इराकी सुरक्षा बलों ने अल-सुमौद जिले को मुक्त कराया था।

मोसुल पर 2014 में आईएस के आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया था और जनवरी में इराकी सुरक्षा बलों द्वारा इसके पूर्वी हिस्से को आजाद कराए जाने से पहले इसे आतंकवादी समूह के 'इस्लामी खिलाफत' की राजधानी के रूप में घोषित किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश