मोसुल: इराकी सैन्य बलों ने देश के उत्तर से पश्चिम मोसुल में गुरुवार को धावा बोला, जिससे इस्लामिक स्टेट संगठन को देश के दूसरे शहर से हटाने के 6 महीने से अधिक पुरानी कार्रवाई में एक नया मोर्चा खुला है।
इस हमले का उद्देश्य पुराने शहर पर कब्जा करना है जहां जिहादी बड़ी संख्या में नागरिकों को बंधक बनाए हुए हैं और आखिरी विकल्प के तौर पर खून खराबे की तैयारी कर रहे हैं। इस्लामिक स्टेट के खिलाफ युद्ध में जॉइंट ऑपरेशन कमान (JOC) समन्वयक ने एक बयान में कहा कि सैन्य बल, गृह मंत्रालय और पुलिस ने उत्तर से पश्चिमी सिरे को निशाना बनाना शुरू किया है।
JOC ने बताया कि ताजा आक्रमण का लक्ष्य मोसुल के सिरे पर स्थित मुशारीफाह, कनीसाह और अल हरामात है। संघीय पुलिस ने नए ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी कर कहा है कि इराकी बलों ने हुनाह गांव और इसके पास स्थित एक गैस फैक्ट्री पर पहले ही कब्जा कर लिया है।