1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराकी सैनिकों ने मोसुल यूनिवर्सिटी को IS आतंकियों से मुक्त कराया

इराकी सैनिकों ने मोसुल यूनिवर्सिटी को IS आतंकियों से मुक्त कराया

 Written By: IANS
 Published : Jan 14, 2017 08:40 pm IST,  Updated : Jan 14, 2017 08:40 pm IST

इराक के आतंकवाद रोधी बलों ने शनिवार को मोसुल यूनिवर्सिटी परिसर को मुक्त करा लिया और वहां से इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को खदेड़ दिया।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

बगदाद: इराक के आतंकवाद रोधी बलों ने शनिवार को मोसुल यूनिवर्सिटी परिसर को मुक्त करा लिया और वहां से इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को खदेड़ दिया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, इराकी आतंकवाद रोधी बल की एक इकाई के कमांडर, मेजर जनरल फादिल अल-बरवारी ने कहा कि उनके सैनिकों ने इराक के दूसरे सबसे बड़े विश्वविद्यालय को पूरी तरह मुक्त करा लिया है। सैनिकों ने शुक्रवार को दक्षिण और उत्तरपूर्व से विश्वविद्यालय परिसर पर धावा बोला और कई इमारतों पर नियंत्रण कर लिया।

एक विशेष आतंकवाद रोधी इकाई के कमांडर, जनरल मान अल-सादी ने शुक्रवार को कहा कि सैनिकों ने विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संस्थान और प्रौद्योगिकी विभाग को, तथा कई प्रशासनिक इमारतों को मुक्त करा लिया। मुक्त कराए गए भवनों पर इराकी ध्वज फहरा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश