1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक में (IS) के नागरिकों पर हमला, 13 की मौत

इराक में (IS) के नागरिकों पर हमला, 13 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2016 05:24 pm IST,  Updated : Jul 24, 2016 05:25 pm IST

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) द्वारा इराक के सलाहुद्दीन प्रांत के शिरकत कस्बे में शनिवार को नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।

isis- India TV Hindi
isis

तिकरित: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) द्वारा इराक के सलाहुद्दीन प्रांत के शिरकत कस्बे में शनिवार को नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। एक प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी। 

यह कस्बा आईएस के घेरे में है। यहां से भाग रहे लोगों को आईएस ने निशाना बनाया है।

गोपनीयता की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि एक हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने भीड़ भरे क्षेत्र में खुद को उस वक्त उड़ाया, जब लोग अपने घरों से निकलकर आईएस नियंत्रित कस्बे के बाहर सुरक्षा कर्मियों के पास जा रहे थे। इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

सूत्र ने बताया कि दूसरा हमला शिरकत के बाहर एक सड़क के किनारे हुआ। सड़क किनारे हुए विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश