1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आईएस ने देशद्रोह के आरोप में 3 लोगों के सर कलम किए

आईएस ने देशद्रोह के आरोप में 3 लोगों के सर कलम किए

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 11:47 pm IST,  Updated : May 20, 2015 11:47 pm IST

डीर एजोर (सीरिया): आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने सीरिया के पूर्वी प्रांत डीर एजोर में देशद्रोह का आरोप लगाते हुए तीन लोगों की हत्या कर दी। एक निगरानी समूह ने बुधवार को

आईएस ने देशद्रोह के...- India TV Hindi
आईएस ने देशद्रोह के आरोप में 3 लोगों के सर कलम किए

डीर एजोर (सीरिया): आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने सीरिया के पूर्वी प्रांत डीर एजोर में देशद्रोह का आरोप लगाते हुए तीन लोगों की हत्या कर दी। एक निगरानी समूह ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीरिया में ब्रिटेन के एक मानवाधिकार निगरानी समूह के अनुसार, आईएस ने जिन तीन लोगों के सर कलम किए उनमें एक व्यक्ति आईएस का ही पूर्व लड़ाका था जबकि दो अन्य पीड़ित कथित तौर पर पड़ोसी देश तुर्की में आईएस विरोधी अभियान में शामिल थे।

निगरानी संस्था के मुताबिक, आईएस के आतंकवादियों ने तुर्की से सीरिया में वापस आते ही तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया और डीन एजोर के पूर्वी अल-शील कस्बे में उनकी हत्या कर दी।

आईएस ने अलकायदा के कब्जे से अल-शील के आस-पास के इलाकों पर 15 मई को अपने अधिकार में ले लिया।

आईएस पहले से ही डीर एजोर के अधिकांश इलाकों पर कब्जा कर चुका है तथा राज्य की राजधानी का भी आधा हिस्सा इनके कब्जे में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश