1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. IS ने शुरू किया अमेरिका- रूस के खिलाफ जिहाद

IS ने शुरू किया अमेरिका- रूस के खिलाफ जिहाद

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2015 12:18 pm IST,  Updated : Oct 14, 2015 12:18 pm IST

दमिश्क: खूंखार आतंकवादी गिरोह IS ने मंगलवार को रूस और अमेरिका के खिलाफ मध्य-पूर्व में उनकी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ जिहाद का आह्वान किया। एक ऑडियो संदेश में आईएस के प्रवक्ता अबू मुहम्मद अल-अदनानी ने

IS ने शुरू किया अमेरिका-...- India TV Hindi
IS ने शुरू किया अमेरिका- रूस के खिलाफ जिहाद

दमिश्क: खूंखार आतंकवादी गिरोह IS ने मंगलवार को रूस और अमेरिका के खिलाफ मध्य-पूर्व में उनकी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ जिहाद का आह्वान किया। एक ऑडियो संदेश में आईएस के प्रवक्ता अबू मुहम्मद अल-अदनानी ने कहा, "हर ओर से मुस्लिम युवा रूस और अमेरिका के खिलाफ जिहाद के लिए एकजुट हों।" यह ऑडियो संदेश अल कायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट के रूस के खिलाफ हमले करने की बात कहे जाने के एक दिन बाद आया है। नुसर फ्रंट के सरगना अबू मुहम्मद अल-जोलानी ने काकेशस में मौजूद आतंकवादियों से सीरिया में रूसी हवाई हमलों के जवाब में 'रूस के लोगों को मारने' का आह्वान किया।

रूस ने नुसरा फ्रंट और IS सहित अन्य आतंकवादी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए 30 सितंबर को युद्धग्रस्त सीरिया में हवाई हमले शुरू हुए। एक बयान में सशक्त अहरार अल-शाम मूवमेंट सहित 41 से ज्यादा आतंकवादी गिरोहों ने सीरिया में रूस के सैन्य हस्तक्षेप को 'कब्जा' बताया और क्षेत्र के देशों से रूसी नेतृत्व वाले समूह (ईरान, इराक व सीरिया) का सामना करने के लिए एक गठबंधन तैयार करने का आह्वान किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश