1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बगदाद आत्मघाती कार बम हमलावर ने जांच चौकी को बनाया निशाना, 14 की मौत

बगदाद आत्मघाती कार बम हमलावर ने जांच चौकी को बनाया निशाना, 14 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 25, 2016 05:10 pm IST,  Updated : Jul 25, 2016 05:19 pm IST

एक शिया बहुल कस्बे के बाहर स्थित एक जांच चौकी को निशाना बनाकर एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने हमला किया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

Iraq- India TV Hindi
Iraq

बगदाद के उत्तरी इलाके में एक शिया बहुल कस्बे के बाहर स्थित एक जांच चौकी को निशाना बनाकर एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने हमला किया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि यह हमला ऐसे समय में हुआ है।

जब चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण से कई इलाके निकल गए हैं। उसे हाल ही में फलूजा शहर से हाथ धोना पड़ा था। इस शहर पर उसका दो साल से अधिक समय से कब्जा था। आज का हमला खालिस कस्बे के बाहर हुआ। यह कस्बा शिया बहुल है। अधिकारियों ने बताया कि हमले में आठ पुलिसकर्मियों और छह नागरिकों की मौत हो गई। विस्फोट से निकट की करीब 20 कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

आईएस ने कल बगदाद में एक जांच चौकी पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली।

इस हमले में 14 लोग मारे गए थे और 31 घायल हुए थे। साल 2014 में पश्चिमी और उत्तरी बगदाद  के बड़े इलाके में आईएस ने कब्जा कर लिया था, लेकिन अब इराकी बलों ने यहां अपनी पकड़ बना ली है और मोसुल पर कब्जा करने के लिए युद्ध का मैदान तैयार कर रही हैं।

मोसूल देश का ऐसा अकेला शहर बचा है जहां अब भी आईएस का कब्जा है। अब जिहादी इसका बदला नागरिकों पर हमला करके ले रहे हैं। विशेषग्यों ने चेतावनी दी है कि जिहादियों की जमीन पर पकड़ कमजोर हो रही है, ऐसे में इस तरह के और हमले हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश