1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्राइल: सरकार बनाने में नाकाम रहे गैंट्ज, अब फिर से होगा चुनाव, नेतन्याहू को बड़ी राहत

इस्राइल: सरकार बनाने में नाकाम रहे गैंट्ज, अब फिर से होगा चुनाव, नेतन्याहू को बड़ी राहत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2019 07:04 am IST,  Updated : Nov 21, 2019 07:04 am IST

इस्राइल की मध्यमार्गी ब्लू ऐंड व्हाइट पार्टी के नेता गैंट्ज की इस घोषणा से देश में राजनीतिक संकट और गहरा गया है।

Benny Gantz PM, Benny Gantz Israel, Israel Election, Benjamin Netanyahu, Benny Gantz- India TV Hindi
Israel moves closer to third elections after Benny Gantz fails to form government | AP File

जेरूसलम: इस्राइल पिछले लगभग एक साल में अब तीसरी बार चुनाव की तरफ बढ़ चला है। दरअसल, बेंजामिन नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज बुधवार को निर्धारित समयसीमा तक सरकार बनाने में नाकाम रहे। इसके साथ ही गैंट्ज की लंबे समय से इस्राइल के प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने की उम्मीदें भी धराशाई हो गईं। इसके साथ ही यह देश अभूतपूर्व तरीके से एक साल से भी कम समय में तीसरी बार चुनावों की तरफ धकेल दिया गया है।

इस्राइल की मध्यमार्गी ब्लू ऐंड व्हाइट पार्टी के नेता गैंट्ज की इस घोषणा से देश में राजनीतिक संकट और गहरा गया है। वहीं, उनकी इस घोषणा से नेतन्याहू को उम्मीद की एक नई किरण दिख गई है जो पद पर बने रहने के लिए बेताब हैं। बुधवार देर रात को एक बयान में गैंट्ज ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति रूवन रिवलिन को सूचित कर दिया है कि वह गठबंधन सरकार बनाने में अक्षम हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘इस्राइल के नागरिकों के लिए अच्छी सरकार बनाने के वास्ते’ अगले 21 दिनों में काम करेंगे।

आपको बता दें कि देश में सितंबर में हुए चुनावों में गैंट्ज की ब्लू ऐंड व्हाईट पार्टी को 120 में से 33 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि उनके प्रतिद्वंदी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने 32 सीटें जीतने में कामयाबी पाई थी। इन दोनों पार्टियों के अलावा बाकी सीटें कई अन्य दलों में बंटी थी। इस्राइल में बहुमत के लिए 120 सीटें चाहिए होती हैं। इससे पहले अप्रैल में हुए चुनावों में दोनों पार्टियों के खाते में 35-35 सीटें आई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश