1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फेसबुक ने इजराइली प्रधानमंत्री के पुत्र का एकाउंट किया ब्‍लॉक, डाला था मुस्लिम विरोधी पोस्ट

फेसबुक ने इजराइली प्रधानमंत्री के पुत्र का एकाउंट किया ब्‍लॉक, डाला था मुस्लिम विरोधी पोस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2018 09:42 am IST,  Updated : Dec 17, 2018 09:42 am IST

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सबसे बड़े पुत्र याइर नेतन्याहू ने ट्वीट किया है कि मुस्लिम विरोधी पोस्ट के चलते फेसबुक ने उनका एकाउंट 24 घंटे के लिए बंद कर दिया।

netanyahu son- India TV Hindi
netanyahu son

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सबसे बड़े पुत्र याइर नेतन्याहू ने ट्वीट किया है कि मुस्लिम विरोधी पोस्ट के चलते फेसबुक ने उनका एकाउंट 24 घंटे के लिए बंद कर दिया। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट के इस कदम को ‘‘तानाशाही’’ करार दिया। फलस्तीन की ओर से हुए घातक हमलों के बाद याइर नेतन्याहू ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था कि ‘‘सभी मुसलमान इजराइल छोड़ दें।’’ 

याइर ने एक अन्य पोस्ट में लिखा था कि शांति के केवल दो ही संभावित समाधान हैं, ‘‘या तो सभी यहूदी इजराइल छोड़ दें या फिर सभी मुसलमान इजराइल छोड़ दें।’’ उन्होंने लिखा था, ‘‘मैं दूसरे विकल्प को तवज्जो देता हूं।’’ याइर ने यह टिप्पणी तब की जब बृहस्पतिवार को मध्य वेस्ट बैंक में एक बस्ती के पास एक बस स्टेशन पर हुए हमले में दो सैनिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

इसी दिन पास में हुए एक अन्य हमले में एक महिला गोली लगने से घायल हो गई जिससे इस महिला को समय पूर्व ही प्रसव हो गया। बाद में नौ दिसंबर को बच्चे की भी मौत हो गई। फेसबुक ने याइर नेतन्याहू के पोस्ट साइट से हटा दिए। इस पर उन्होंने टि्वटर पर फेसबुक की आलोचना की और उसके कदम को ‘‘तानाशाही’’ करार दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश