इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने मंगलवार को दावा किया कि पेशावर में दिसंबर 2014 को आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकवादी हमले से बाद उन्होंने 80 फीसदी तक आतंकवादी हमलों को रोकने में सफलता पाई है। यहां जारी सरकारी आंकड़ों में बताया गया है कि आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से राष्ट्रीय कार्ययोजना शुरू कर 7,000 खूंखार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है तथा देश भर में अभियान चलाकर 2,400 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
ये भी पढ़े-
- पाकिस्तान में आतंकवादी हमला, 5 पुलिसकर्मियों की मौत
- #FlashBackPakistan: 2014 में आर्मी स्कूल, 2016 में बाचा यूनिवर्सिटी; फिर बहा खून
राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी प्राधिकरण (एनएसीटीए) द्वारा जारी आधिकारिक प्रगति रिपोर्ट में कहा गया है, "अब यह आधिकारिक है। पाकिस्तान में पिछले 17 महीनों में आतंकवादी घटनाओं में 80 फीसदी की कमी आई है।"
जियो न्यूज ने इस रिपोर्ट के हवाले से बताया कि कानून प्रवत्र्तक एजेंसियों ने 4,388 प्रमुख आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है तथा 2,255 आतंकवादियों को मार गिराया है।
पेशावर के आर्मी स्कूल पर 16 दिसंबर 2014 को आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 150 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल थे। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान नाम के आतंकवादी संगठन ने ली थी।