1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका का दौरा करेंगे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे

अमेरिका का दौरा करेंगे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 02, 2018 04:44 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 04:44 pm IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 17 से 20 अप्रैल तक अमेरिका का दौरा करने की अपनी योजना की घोषणा की है जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उत्तर कोरिया पर चर्चा करेंगे।

Japan Abe will visit US from April 17 to 20 for talks with...- India TV Hindi
Japan Abe will visit US from April 17 to 20 for talks with Trump

तोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 17 से 20 अप्रैल तक अमेरिका का दौरा करने की अपनी योजना की घोषणा की है जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उत्तर कोरिया पर चर्चा करेंगे। दोनों के बीच यह मुलाकात उत्तर कोरिया, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले संभावित शिखर सम्मलेन से पहले होगी। (मेक्सिको जेल में हुए दंगों में 7 पुलिसकर्मियों की मौत )

आबे ने आज कहा कि उत्तर कोरिया और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वह फ्लोरिडा में राष्ट्रपति के मार-ए-लागो क्लब में ट्रंप के साथ दो दिवसीय वार्ता करेंगे। ट्रंप इस साल मई के अंत तक उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात कर सकते हैं।

आबे ने कहा कि वह डोनाल्ड ट्रंप को कम दूरी की मिसाइलों और जापान को उत्तर कोरिया से होने वाले अन्य सुरक्षा खतरों की याद दिलाना चाहते हैं और उत्तर कोरिया द्वारा अगवा किए गए जापानियों के मामले पर अमेरिका से मदद मांगेंगे। आबे ने पिछली बार फरवरी 2017 में ट्रंप के रिजॉर्ट का दौरा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश