1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका के बाद जापान ने विमानों में ग्लैक्सी Note 7 ले जाने पर प्रतिबंध लगाया

अमेरिका के बाद जापान ने विमानों में ग्लैक्सी Note 7 ले जाने पर प्रतिबंध लगाया

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2016 11:14 am IST,  Updated : Oct 17, 2016 11:14 am IST

जापान ने विमानों में सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका तथा कुछ अन्य एयरलाइंस के प्रतिबंध के बाद जापान ने भी यह कदम उठाया है।

japan bannes samsung galaxy note 7 on airlines- India TV Hindi
japan bannes samsung galaxy note 7 on airlines

तोक्यो: जापान ने विमानों में सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। अमेरिका तथा कुछ अन्य एयरलाइंस के प्रतिबंध के बाद जापान ने भी यह कदम उठाया है। जापान के परिवहन मंत्रालय ने सप्ताहांत यह आदेश जारी किया। इससे पहले, एयरलाइंस से यात्रियों से स्मार्टफोन विमान चार्ज नहीं करने का अनुरोध करने को कहा गया था।

बाद में विमानन प्राधिकरण ने शनिवार को सभी एयरलाइंस को सैमसंग ग्लैक्सी नोट 7 ले जाने पर तत्काल रोक लगाने को कहा।

बैटरी में विस्फोट और आग लगने की घटना के बाद दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रानिक कंपनी सैमसंग ने सभी नोट 7 फोन को वापस मंगा लिया है। इन घटनाओं में कई लोग जख्मी हुए हैं। कंपनी ने प्रमुख हैंडसेट के उत्पादन पर रोक लगा दिया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी परिवहन विभाग ने शुक्रवार को विमानों में इस उपकरण को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसा नहीं करने पर जुर्माने के साथ हैंडसेट को जब्त कर लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश