1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान के करीब पहुंचा तूफान, सैकड़ों उड़ानें रुकीं

जापान के करीब पहुंचा तूफान, सैकड़ों उड़ानें रुकीं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 22, 2016 10:36 am IST,  Updated : Aug 22, 2016 10:36 am IST

तोक्यो: तोक्यो में आज एक शक्तिशाली तूफान के अंदेशे के साथ ही जोरदार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण करीब 400 विमान उड़ान नहीं भर सके। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया

japan- India TV Hindi
japan

तोक्यो: तोक्यो में आज एक शक्तिशाली तूफान के अंदेशे के साथ ही जोरदार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण करीब 400 विमान उड़ान नहीं भर सके। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि शक्तिशाली तूफान मिनडुले के दोपहर तक यहां पहुंचने की आशंका है। यह तूफान जापान की राजधानी से उत्तरी तोहोकु क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था।

एजेंसी ने बताया कि यह तूफान 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था, जबकि आज सुबह मियाके उपद्वीप से उत्तर की ओर बढ़ते समय तूफान की रफ्तार करीब 25 किमी प्रति घंटा थी। मियाके में किसी बड़े नुकसान अथवा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस उपद्वीप की आबादी 2,600 है। मौसम विग्यान एजेंसी ने कहा, तोक्यो में तूफान के कारण भूस्खलन का खतरा है, जबकि तेज हवाओं और उंची लहरों के कारण निचले इलाके में पानी भरने की आशंका है।

जापान के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि तूफान की आशंका से पूरे जापान में कुल 387 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें से ज्यादातर उड़ानें तोक्यो के हनेडा हवाईअड्डे की हैं। जापान एयरलाइन ने बताया कि उसने 145 घरेलू उड़ानें रद्द की हैं। उड़ानें रद्द होने से 26,910 यात्री प्रभावित हुये हैं, जबकि ऑल निप्पोन एयरवेज ने कुल 96 घरेलू उड़ाने रद्द की हैं, जिससे 21,300 यात्री प्रभावित हुए हैं। क्षेत्र के सबसे बड़े रेलवे परिचालक पूर्वी जापान रेलवे ने बताया कि राजधानी तोक्यो और इसके आस पास के क्षेत्र में सुपरफास्ट बुलेट ट्रेन समेत प्रमुख रेल सेवायें सामान्य रूप से बहाल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश