1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान ने 27 करोड़ डॉलर के खोए उपग्रह से संपर्क की कोशिश छोड़ी

जापान ने 27 करोड़ डॉलर के खोए उपग्रह से संपर्क की कोशिश छोड़ी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 29, 2016 11:06 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 11:06 pm IST

टोक्यो: जापान की नेशनल एयरोस्पेस एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि वह 27 करोड़ डॉलर से ज्यादा कीमत के उपग्रह की तलाश अब बंद कर रही है। इस उपग्रह से पिछले महीने एजेंसी का संपर्क

Satellite- India TV Hindi
Satellite

टोक्यो: जापान की नेशनल एयरोस्पेस एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि वह 27 करोड़ डॉलर से ज्यादा कीमत के उपग्रह की तलाश अब बंद कर रही है। इस उपग्रह से पिछले महीने एजेंसी का संपर्क टूट गया था। एफे न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) ने कहा कि उसने एस्ट्रो-एच या हितोमी नाम के इस उपग्रह से संपर्क की उम्मीदें छोड़ दी हैं। इस उपग्रह को ब्लैक होल और गैलेक्सी क्लस्टर का अध्ययन करने के लिए 17 फरवरी को छोड़ा गया था।

इसके प्रक्षेपण के एक महीने के बाद, 26 मार्च को जेएएक्सए का इस उपग्रह से संपर्क टूट गया। जापानी भाषा के शब्द हितोमी का अर्थ आंख की पुतली है। 2.7 टन वजनी इस उपग्रह में चार एक्स रे टेलीस्कोप और दो गामा डिटेक्टटर लगाए गए थे। यह जापान की जेएएक्सए और अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा समेत कनाडा और यूरोप की साझा परियोजना थी।

जेएएक्सए के मुताबिक हितोमी को अंतरिक्ष के ब्लैक होल व अंतरिक्ष की अन्य वस्तुओं से आने वाली एक्स-रे के अध्ययन के लिए डिजायन किया गया था। स्पेसफ्लाइटनाऊ वेबसाइट के मुताबिक इस परियोजना पर जापान ने नासा, कनाडा और यूरोप के योगदान के बावजूद 31 अरब येन (27 करोड़ डॉलर) खर्च किए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश