1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ढाका: जेट एयरवेज विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, 168 यात्री बाल-बाल बचे

ढाका: जेट एयरवेज विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, 168 यात्री बाल-बाल बचे

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 24, 2017 07:03 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 07:03 pm IST

जेट एयरवेज की मुम्बई से ढाका की उड़ान में सवार 168 यात्री उस समय बाल-बाल बच गए जब विमान ढाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से टकरा गया। एयरलाइन कंपनी ने संबंधित पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया है।

Jet Airways- India TV Hindi
Jet Airways

नयी दिल्ली: जेट एयरवेज की मुम्बई से ढाका की उड़ान में सवार 168 यात्री उस समय बाल-बाल बच गए जब विमान ढाका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से टकरा गया। एयरलाइन कंपनी ने संबंधित पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सूत्रों ने बताया कि बी737...800 विमान को रनवे से हटा दिया गया है और विमान को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए बोइंग कंपनी की एक टीम के ढाका की यात्रा करने की उम्मीद है। घटना 22 जनवरी को हुई और इसकी सूचना नागर विमानन महानिदेशालय :डीजीसीए: को दे दी गई है। 

डीजीसीए सूत्रों ने बताया कि उम्मीद है कि बांग्लादेश के उड्डयन अधिकारी घटना की जांच करेंगे क्योंकि यह ढाका में हुई है। सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश का नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) यदि घटना की जांच नहीं करने का निर्णय करता है तो एएआईबी (एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो) जांच कर सकता है। सम्पर्क किये जाने पर जेट एयरवेज ने विमान के पिछले हिस्से के टकराने की घटना की पुष्टि की। 

एयरलाइन ने कहा कि उड़ान 9डब्ल्यू..276 का पिछला हिस्सा जब 22 जनवरी को ढाका हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे से टकराया तब उसमें 160 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थे। यात्रियों या चालक दल के सदस्यों को कोई चोट नहीं आयी। वे सभी सुरक्षित तरीके से विमान से उतर गए। जेट एयरवेज ने एक विस्तृत बयान में यह भी कहा कि उड़ान के चालक दल के सदस्यों को ड्यूटी से हटा दिया गया है ताकि जांच में आसानी हो। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश