1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक-रूस सैन्य अभ्यास जारी, समापन समारोह में शामिल होंगे शरीफ

पाक-रूस सैन्य अभ्यास जारी, समापन समारोह में शामिल होंगे शरीफ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2016 07:38 pm IST,  Updated : Sep 28, 2016 07:38 pm IST

पहला सैन्य अभ्यास 10 अक्टूबर तक चलेगा। आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ भी समापन समरोह में शिरकत कर सकते हैं।

Military exercise- India TV Hindi
Military exercise Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि रूस के साथ चल रहा सैन्य अभ्यास की प्रगति काफी अच्छी है। शनिवार से शुरू हुए इस अभ्यास पर पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता असीम बाजवा ने ट्वीट किया है- यह अभ्यास दोनों पक्षों के लिए काफी मूल्यवान है। इस स्पेशल ऑपरेशन का नाम दुर्झभा 2016 रखा गया है। दुर्झभा रूसी शब्द है जिसका अर्थ दोस्ती होता है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाक मिलिट्री के अधिकारी ने बताया कि पेशावर कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हिदायत-उर-रहमान ने चेरात में चल रहे अभ्यास का निरीक्षण किया और सैनिकों के साथ बातचीत भी की।  उन्होंने बताया कि शुरुआत में पर्यावरण के अनुकूल होने और सैनिकों से परिचित होने के बाद अभ्यास के अन्य चरणों में आगे बढ़ते हैं।

पाकिस्तान के साथ चल रहा यह पहला सैन्य अभ्यास 10 अक्टूबर तक चलेगा। आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ भी समापन समरोह में शिरकत कर सकते हैं। पाकिस्तान और रूस के बीच नवंबर 2014 में सैन्य सहयोग को लेकर एक डील साइन की गई थी। इसी डील के तहत दोनों देश सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश