1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. खालिदा जिया विशेष सरकारी अस्पताल में हुईं भर्ती, शरीर का हिस्‍सा नहीं कर रहा है काम

खालिदा जिया विशेष सरकारी अस्पताल में हुईं भर्ती, शरीर का हिस्‍सा नहीं कर रहा है काम

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 06, 2018 07:48 pm IST,  Updated : Oct 06, 2018 07:48 pm IST

जेल में बंद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और मुख्‍य विपक्षी पार्टी बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को ढाका में एक विशेष सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

khalida zia- India TV Hindi
khalida zia Image Source : KHALIDA ZIA

ढाका। जेल में बंद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और मुख्‍य विपक्षी पार्टी बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को ढाका में एक विशेष सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अदालत के आदेश के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

73 वर्षीय जिया के खिलाफ इस समय भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुकदमा चल रहा है। मुकदमा 19वीं सदी में अंग्रेजों द्वारा निर्मित एक जेल के भीतर बनाए गए अस्थायी अदालत कक्ष में चल रहा है। जिया इसी जेल में बंद हैं और उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। 

पूर्व प्रधानमंत्री ने हाल में अदालत में कहा था कि उनके शरीर का एक हिस्सा (एक हाथ और एक पैर) धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहा है। गुरुवार को उच्च न्यायालय ने जिया को बंगबंधु शेख मुजीब मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराने का निर्देश दिया था। 

एक रिट याचिका के जवाब में अदालत ने अधिकारियों से जिया के स्वास्थ्य की जांच करने और उनका इलाज शुरू करने के लिए एक पांच सदस्यीय चिकित्सा बोर्ड का गठन करने को कहा था। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख जिया को शनिवार दोपहर को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश