1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. निष्पक्षता से की जा रही है किम की मौत की जांच

निष्पक्षता से की जा रही है किम की मौत की जांच

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 21, 2017 11:40 am IST,  Updated : Feb 21, 2017 11:40 am IST

बीजिंग: उत्तर कोरिया के लिए मलेशिया के राजदूत ने कहा है कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के सौतेले भाई की मौत मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। मलेशियाई

निष्पक्षता से की जा...- India TV Hindi
निष्पक्षता से की जा रही है किम की मौत की जांच

बीजिंग: उत्तर कोरिया के लिए मलेशिया के राजदूत ने कहा है कि उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के सौतेले भाई की मौत मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। मलेशियाई राजदूत निजान मोहम्मद ने चीन की राजधानी बीजिंग में इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि किम जोंग नाम की मौत के मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से चल रही है। माना जा रहा है कि कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जहर दे कर उनकी हत्या कर दी गई।

उधर मलेशिया में उत्तर कोरिया के राजदूत ने किम की मौत मामले में मलेशिया की जांच को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि जांच राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने इस मामले की संयुक्त जांच कराने की मांग की है। मोहम्मद ने कहा कि मलेशिया के पास कोई कारण नहीं है हि वह घटना की जांच ठीक ढंग से नहीं करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश