
जंग की तैयारी में सिरफिरा तानाशाह
किम के आदेश के बाद हमले की तैयारी शुरु हो गई है
दक्षिण कोरिया के बॉर्डर पर मिसाइल्स तैनात हो चुकी है
उत्तर कोरिया की सेना पूरी तरह से तैयार हो गई है
नॉर्थ कोरियन स्पाई एजेंसी साइबर अटैक करने की फिराक में है
जब से इस सिरफिरे तानाशाह ने दक्षिण कोरिया पर हमले का आदेश दिया है दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है।
क्यों बने जंग के हालात ?
दक्षिण कोरिया ने अमेरिका के संयुक्त युद्धाभ्यास का ऐलान किया था
दक्षिण कोरिया ने कहा ये अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होगा
दक्षिण कोरिया की अमेरिका से नजदीकी किम जोंग को नापसंद है
युद्धाभ्यास की खबर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने लगा
हालांकि तनाव तो तभी से बढ़ गया था जब किम जोंग उन ने अमेरिका समेत दुनिया के तमाम ताकतवर मुल्कों की नसीहत को दरकिनार करते हुए इसी साल जनवरी में हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था। इतिहास गवाह है कि उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाहों की वजह से हमेशा दक्षिण कोरिया पर जंग थोपे जाने का खतरा मंडराता रहता है। इस बार किम जोंग उन जंग पर आमादा है लेकिन इससे पहले भी पड़ोसी देश पर हमले हो चुके हैं।
जंग थोपने वाला तानाशाह
नॉर्थ कोरिया का साउथ कोरिया पर धोखे से हमला का इतिहास रहा है
2010 में साउथ कोरिया पर गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हुई थी
1987 में साउथ कोरियन पैसेंजर प्लेन पर हमले में 115 लोगों की जान गई थी
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-