1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Video: भूखों मर रही है जनता, तानाशाह पानी की तरह हथियारों पर बहा रहा है पैसा

Video: भूखों मर रही है जनता, तानाशाह पानी की तरह हथियारों पर बहा रहा है पैसा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 20, 2016 11:20 pm IST,  Updated : Feb 21, 2016 12:00 am IST

सिओल: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग अपनी सनक के लिए पूरी दुनिया में कुख्यात है। बम और मिसाइल बनाने में पैसा पानी की तरह बहाने वाले किम जोंग के राज में जनता भूखी मर

इस बार भी दक्षिण कोरिया तानाशाह किम जोंग उन की जंग की सनक से सकते में है। हांलाकि उसके पास उत्तर कोरिया की तरह हथियारों का जखीरा नहीं है लेकिन उसने युद्ध से निपटने की तैयारी शुरु कर दी है। साथ ही अमेरिका और जापान जैसे अपने दोस्तों से मदद भी मांगी है।

अपने तानाशाह पिता किम जोंग इल की तरह किम जोंग उन को भी हथियारों का शौक है। वो किसी भी क़ीमत पर दुनिया का हर खतरनाक हथियार बनाने की होड़ में लगा हुआ और इसके लिए पैसा पानी की तरह बहाता है। सिरफिरे तानाशाह की सनका खामियाजा उसके देश की जनता भुगत रही है जिनके पास खाने के लिए अन्न तक नहीं है और लोग भुखमरी का शिकार हो गए हैं लेकिन किम जोंग हथियारों के पीछे दौड़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश