1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोना वायरस के डर से अपने ही अफसर को किम जोंग उन ने मरवाई गोली, चीन से लौटकर आया था अधिकारी

कोरोना वायरस के डर से अपने ही अफसर को किम जोंग उन ने मरवाई गोली, चीन से लौटकर आया था अधिकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 01:10 pm IST

कोरोना वायरस के डर से उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन ने अपने एक अधिकारी को सिर्फ इसलिए गोली मरवा दी कि वह अधिकारी चीन से लौटकर आया था और उसने अपने देश आकर सार्वजनिक स्नानागार का इस्तेमाल किया था।

Kim Jong Un shod dead his official over coronavirus fear in...- India TV Hindi
Kim Jong Un shod dead his official over coronavirus fear in North Korea 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के डर से उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किम जोंग उन ने अपने एक अधिकारी को सिर्फ इसलिए गोली मरवा दी कि वह अधिकारी चीन से लौटकर आया था और उसने अपने देश आकर सार्वजनिक स्नानागार का इस्तेमाल किया था। चीन में कोरोना वायरस की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस के डर से ही किम जोंग उन ने अपने अधिकारी को गोली मरवाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस अधिकारी को गोली मारी गई है वह व्यापार के सिलसिले में चीन गया हुआ था और जब लौटा तो उसे पकड़कर एकांत में रख दिया गया था। अधिकारी की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने सार्वजनिक स्नानागार का इस्तेमाल किया था।

उत्तर कोरिया का तानाशाह शासक किम जोंग उन अपने तानाशाही रवैये के लिए दुनियाभर में जाना जाता है और उसने अपने देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हुए हैं। उत्तर कोरिया में अभी तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन फिर भी उसने अपने देश में इस वायरस की एंट्री को रोकने के लिए चीन से सटी सीमा पर कई पाबंदियां लगा रखी हैं। कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया में मिलिट्री कानून लागू किया हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश