1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर समस्या वार्ता से हल नहीं होगी, सशस्त्र संघर्ष ही विकल्प: हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन

कश्मीर समस्या वार्ता से हल नहीं होगी, सशस्त्र संघर्ष ही विकल्प: हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 22, 2016 09:10 am IST,  Updated : Oct 22, 2016 09:10 am IST

मुज़फ़्फ़राबाद: यूनाईटेड जिहाद कौंसिल के चैयरमैन सईद सलाहुद्दीन ने कहा है कि कश्मीर का मसला बातचीत से हल नहीं हो सकता और पाकिस्तान सरकार को वहां सक्रिय मुजाहिदीनों की सैन्य-मदद करनी चाहिये। आपको बता

United Jihad Council chairman Syed Salahuddin- India TV Hindi
United Jihad Council (UJC) chairman Syed Salahuddin

मुज़फ़्फ़राबाद: यूनाईटेड जिहाद कौंसिल के चैयरमैन सईद सलाहुद्दीन ने कहा है कि कश्मीर का मसला बातचीत से हल नहीं हो सकता और पाकिस्तान सरकार को वहां सक्रिय मुजाहिदीनों की सैन्य-मदद करनी चाहिये। 

आपको बता दें कि यूनाईटेड जिहाद कौंसिल एक ऐसा संगठन है जिसे पाकिस्तान सेना ने तैयार किया और जिसके नीचे तमाम भारत विरोधी आतंकी गुट आते हैं। ये ग़ुट कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं। सईद सलाहुद्दीन इसका सरग़ना है जो आतंकी ग़ुट हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन का भी प्रमुख है। 

डॉन के अनुसार सईद सलाहुद्दीन ने कहा है कि पाकिस्तान सेना को मुजाहिदीनों को संसाधन मुहैया कराने चाहिये। लेकिन इस आतंकी ने इस बात का ख़ुलासा नहीं किया कि वे सेना से किस तरह की मदद मांग रहे हैं।

सलाहुद्दीन ने कहा, “अगर मुजाहिदीनों को सैनिक मदद मिल जाए तो न सिर्फ़ कश्मीर आज़ाद हो जाएगा बल्कि इस क्षेत्र का नक्शा ही बदल जाएगा।”

उसने कहा, “भारत ने सैनिक ताक़त से कश्मीर पर कब्ज़ा किया है और इसे राजनीति या कूटनीति से ख़त्म नहीं किया जा सकता।” 

सलाहुद्दीन ने जहां माना कि कश्मीर मसले पर विश्व समुदाय पाकिस्तान की नहीं सुन रहा है और कहा कि पाकिस्तान के पास कश्मीर को आज़ाद कराने का सशस्त्र संघर्ष की एकमात्र विक्लप बचा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश