1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. किर्गिस्तान स्थित चीन दूतावास के पास धमाका, 1 की मौत

किर्गिस्तान स्थित चीन दूतावास के पास धमाका, 1 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 30, 2016 11:45 am IST,  Updated : Aug 30, 2016 11:45 am IST

मास्को: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में चीनी दूतावास के पास कार बम विस्फोट हुआ है। हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही है। जैसे ही धमाका हुआ आस-पास के अफरा-तफरी

blast- India TV Hindi
blast

मास्को: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में चीनी दूतावास के पास कार बम विस्फोट हुआ है। हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही है। जैसे ही धमाका हुआ आस-पास के अफरा-तफरी मच गई। धमाके की खबर मिलते दी मौके पर पुलिस ने दूतावास के आस-पास के इलाके को घेर लिया। सोशल मीडिया से मिली खबरों के मुताबिक धमाके में 1 व्यक्ति के मारे जाने और 3 लोगों के घायल होने की खबरें सामने आ रही है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धमाका कार में रखे सुसाइड बम से किया गया था। आपको बता दें कि धमाका उस समय हुआ जब सभी लोग दूतावास मं काम के लिए आए हुए थे। धमाके में घायल सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश