1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अलेप्पो से निकलना शुरू हुआ विद्रोहियों का अंतिम काफिला

अलेप्पो से निकलना शुरू हुआ विद्रोहियों का अंतिम काफिला

 Written By: IANS
 Published : Dec 22, 2016 08:27 pm IST,  Updated : Dec 22, 2016 08:27 pm IST

सीरिया में विद्रोहियों का अंतिम काफिला गुरुवार को रामोसेह क्रॉसिंग होते हुए पूर्वी अलेप्पो से बाहर निकल जाएगा। अलेप्पो में मौजूद सैन्य अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों का काफिला बाहर निकल रहा है।

Aleppo | AP Photo- India TV Hindi
Aleppo | AP Photo

दमिश्क: सीरिया में विद्रोहियों का अंतिम काफिला गुरुवार को रामोसेह क्रॉसिंग होते हुए पूर्वी अलेप्पो से बाहर निकल जाएगा। अलेप्पो में मौजूद सैन्य अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों का काफिला बाहर निकल रहा है। कुछ विद्रोहियों ने अपने हाथों में हलके राइफल ले रखे हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रेड क्रीसेंट ऐंबुलेंस अभी भी रामोसेह पुल पर मौजूद है और विद्रोहियों के बाहर निकलने पर नजर बनाए हुए है। एक सैन्य सूत्र ने कहा, ‘विद्रोहियों को बाहर निकालने का काम अंतिम चरण में है और अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो यह काम तीन घंटों में पूरा हो जाएगा।’ एक सीरियाई सैनिक ने हाथ में सीरिया का झंडा ले रखा है और अंतिम विद्रोही के निकल जाने के बाद काफी ऊंचाई पर जाकर झंडे को फहराने के पल का इंतजार कर रहा है।

सीरियाई सेना द्वारा विद्रोहियों के कब्जे वाले 99 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण के बाद पूर्वी अलेप्पो से विद्रोहियों को बाहर निकालने को लेकर रूस व तुर्की के मध्य हुए समझौते के तहत विद्रोहियों तथा उनके परिवारों को बाहर निकालने का काम 15 दिसंबर को शुरू हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश