लाहौर: आतंकवाद से लड़ने को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की गंभीरता का पर्दाफाश करते हुए उनके गृह राज्यमंत्री एक लीक वीडियो में मुंबई आतंकी हमले के षड्यंत्रकारी हाफिज सईद और उनकी पार्टी के संरक्षण का संकल्प लेते दिखाई दिये। लीक वीडियो में गृह राज्यमंत्री शहरयार अफरीदी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) के नेताओं से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Related Stories
इस बातचीत के दौरान जब उनका ध्यान अमेरिकी दबाव में चुनाव आयोग द्वारा सईद की पार्टी का एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण नहीं करने और आयोग द्वारा उसे आतंकवादी संगठन घोषित करने की योजना की तरफ ध्यान दिलाया गया तो मंत्री ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे।
अफरीदी ने कहा किजब तक हम (पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ) सरकार में हैं, हाफिज सईद सहित वे सभी जो पाकिस्तान और उसकी भलाई के लिए आवाज उठा रहे हैं, हम उनके साथ हैं। यह हमारा भरोसा है। उन्होंने उनसे कहा कि मैं आपसे नेशनल असेंबली आकर यह देखने का अनुरोध करता हूं कि हम सही राह पर चल रहे लोगों का समर्थन कर रहे हैं या नहीं।