गाजीपुर (उ.प्र.): रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को कांग्रेस से पूछा कि आखिर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उसकी जीत पर पाकिस्तान में क्यों खुशी मनायी जा रही है। सिन्हा ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की चुनावी जीत पर पाकिस्तान में सरकारी स्तर और मीडिया में खुशी मनाई जा रही है। देश की जनता को इस और ध्यान देना होगा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न आखिर पाकिस्तान में क्यों मनाया जा रहा है।
Related Stories
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में भाजपा जनहित में कराए गए तमाम कार्यों को लेकर उतरेगी और प्रचंड बहुमत से जीतकर पिछली बार से भी ज्यादा मजबूत सरकार बनायेगी। संचार राज्य मंत्री ने कहा कि सरकारी प्रयास से ‘कॉल ड्रॉप’ की समस्या अब काफी कम हो गई है। यह समस्या खत्म करने के लिए ट्राई युद्ध स्तर पर काम कर रही है। संसाधनों में बढ़ोतरी की जा रही है। समय-समय पर इस समस्या की समीक्षा करके इसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है।