1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

चीन में प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2018 10:01 am IST,  Updated : Jul 05, 2018 10:01 am IST

चीन के दक्षिणी हिनान प्रांत में प्रशिक्षण के दौरान जमीन और जल दोनों में उतरने में सक्षम एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे एक पायलट की मौत हो गई वहीं दूसरा पायलट लापता है।

Light plane crashes in China pilot killed- India TV Hindi
Light plane crashes in China pilot killed

बीजिंग: चीन के दक्षिणी हिनान प्रांत में प्रशिक्षण के दौरान जमीन और जल दोनों में उतरने में सक्षम एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे एक पायलट की मौत हो गई वहीं दूसरा पायलट लापता है। अधिकारियों ने आज बताया कि एयरोटूर कंपनी मेइया एयर का विमान कल वैनिंग शहर में एक जलाशय में गिर गया। (रूसी जासूसों पर इस्तेमाल किए गए नर्व एजेंट के संपर्क में आया ब्रिटिश दंपति)

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि विमान में सवार दोनों पायलट कंपनी के कर्मचारी थे। एजेंसी ने बताया कि एक पायलट को कल जलाशय से निकाला गया और बचावकर्ताओं ने उनकी मौत की पुष्टि की। लापता पायलट की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश