1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूसी जासूसों पर इस्तेमाल किए गए नर्व एजेंट के संपर्क में आया ब्रिटिश दंपति

रूसी जासूसों पर इस्तेमाल किए गए नर्व एजेंट के संपर्क में आया ब्रिटिश दंपति

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2018 09:46 am IST,  Updated : Jul 05, 2018 09:46 am IST

ब्रिटेन का एक दंपति नर्व एजेंट नोविचोक के संपर्क में आने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ गया है। यह वही नर्व एजेंट है जिसका इस्तेमाल पास के शहर सेलिस्बरी में रूस के पूर्व जासूस और उनकी बेटी को जहर देने के लिए किया गया था।

UK couple were poisoned by same nerve agent as ex-Russian...- India TV Hindi
UK couple were poisoned by same nerve agent as ex-Russian spy

अमेसबरी: ब्रिटेन का एक दंपति नर्व एजेंट नोविचोक के संपर्क में आने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ गया है। यह वही नर्व एजेंट है जिसका इस्तेमाल पास के शहर सेलिस्बरी में रूस के पूर्व जासूस और उनकी बेटी को जहर देने के लिए किया गया था। ब्रिटेन पुलिस ने आज बताया कि पोर्टन डाउन सैन्य प्रयोगशाला में इस पदार्थ की पुष्टि होने के बाद आतंकवाद रोधी पुलिस घटना की जांच नए सिरे से कर रही है। ब्रिटेन का दावा है कि यह नर्व एजेंट सोवियत राष्ट्र द्वारा बनाया गया एक सैन्य स्तरीय नर्व एजेंट है। (नेपाल: हिल्सा पहाड़ी से करीब 200 मानसरोवर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया )

आतंकवाद रोधी पुलिस के प्रमुख नील बसु ने संवाददाताओं से कहा , “ यह वही नर्व एजेंट है। यह बता पाना कि यह रसायन उसी खेप का है या नहीं अब वैज्ञानिकों के ऊपर है। ” बसु ने कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि चार्ली रोली और डॉन स्टर्गेस को “ किसी भी तरह से निशाना बनाया गया ” है।

ये दोनों शनिवार को दक्षिण पश्चिमी इंग्लैंड के अमेसबरी में बीमार पड़ गए थे। यह जगह उस स्थान के काफी नजदीक है जहां चार मार्च को पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया एक बेंच पर बेसुध पड़े मिले थे। इस घटना के बाद से ब्रिटेन और रूस के कूटनीतिक संबंधों में खटास पड़ गई थी। बसु ने कहा , “ इन दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं यह हमारे लिए जांच का विषय है। ”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश