1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस हाथी को पसंद हैं इंसानों के गले लगना और गोद में बैठना

इस हाथी को पसंद हैं इंसानों के गले लगना और गोद में बैठना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2016 02:22 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 02:23 pm IST

थाईलैंड के चियांग माई के पटारा एलिफैंट फार्म में नंपू नाम का एक हाथी रहता है। नंपू को लोगों की गोद में बैठना काफी पसंद है।

elephant- India TV Hindi
elephant

नई दिल्ली: हाथी दुनिया का एक ऐसा जंतु है जो इंसान का सबसे अच्छा मित्र होता है। इसका शरीर इतना बड़ा और भारी होता है कि अच्छे से अच्छा व्यक्ति भी डर जाए। पर आज हम आपको एक ऐसे नन्हे हाथी सके बारे में बता रहे हैं जो किसी को डराता नहीं बल्कि गले लगना और गोद में बैठना पसंद करता है। थाईलैंड के चियांग माई के पटारा एलिफैंट फार्म में नंपू नाम का एक हाथी रहता है। नंपू को लोगों की गोद में बैठना काफी पसंद है।

इस फार्म में घूमने वाले लोग जब नंपू के पास जाते हैं तो नंपू से मिलकर बहुत खुश होते हैं। लेकिन नंपू भी काफी शैतान मिजाज का है वह महिला पर्यटकों की गोद में बैठना और उनसे लिपटाना ज्यादा पसंद करता है। लेकिन पुरुष पर्यटकों के पास आते ही वो उनसे गर्मजोशी से मिलता है और उन्हें लिटाकर उनके ऊपर बैठ जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश