1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश दौरा: प्रधानमंत्री मोदी ने ढाकेश्वरी देवी की पूजा

बांग्लादेश दौरा: प्रधानमंत्री मोदी ने ढाकेश्वरी देवी की पूजा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 07, 2015 08:52 am IST,  Updated : Jun 07, 2015 09:36 am IST

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन की शुरूआत शक्ति की रूप मां ढाकेश्वरी की पूजा-अर्चना करते हुए की।  मंदिर में पीएम के लिए खास पूजा रखी गई थी। ढाकेश्वरी मंदिर में

LIVE : ढाकेश्वरी देवी की...- India TV Hindi
LIVE : ढाकेश्वरी देवी की पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन की शुरूआत शक्ति की रूप मां ढाकेश्वरी की पूजा-अर्चना करते हुए की।  मंदिर में पीएम के लिए खास पूजा रखी गई थी। ढाकेश्वरी मंदिर में पूजा करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। ढाका की कुलदेवी मानी जाती हैं देवी ढाकेश्वरी।

साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी आज बंगबंधु इंटरनेशनल सेंटर में एक सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर में क्रेडेंशियल हॉल में बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद से मिलने का कार्यक्रम तय किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया से भी मिलने जाएंगे|

रविवार शाम पीएम मोदी वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

जानें LIVE अपडेट्स:

9.21: छोटे बच्चों से मिले नरेंद्र मोदी। हाथ मिलाया।

9.18: पीएम मोदी ने नए कांसुलेट का उद्दघाटन किया।

9.15: भारतीय दूतावास पहुचे नरेंद्र मोदी।

8.55 : मोदी ने संन्यासियों के साथ किया मंत्रोच्चारण।

8.51 : रामकृष्ण आश्रम के बाहर मोदी की समर्थन में लगाए गए नारे।

8.49 : रामकृष्ण आश्रम में नरेंद्र मोदी ने पूजा की।

8.44 : मंदिर में दर्शन के बाद रामकृष्ण आश्रम पहुंचे मोदी।

8.28 : मोदी ने मंदिर में मौजूद लोगों से मुलाकात की।

8.20 : ढाकेश्वरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे नरेंदेर मोदी।

कल भारत और बांग्लादेश के बीच 22 समझौतों के साथ लैंड बाउंड्री करार पर हस्ताक्षर हुए और 41 साल पुराना विवाद को सुलझाया गया।

मोदी ने कहा कि भारत बांग्लादेश को दो अरब डॉलर की ऋण सहायता देगा।

शेख हसीना के साथ वार्ता के बाद मीडिया को दिए बयान में मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाया जाएगा और भारत दो अरब डॉलर की ऋण सहायता मुहैया कराएगा।

भूमि सीमा समझौते का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, "आजादी के बाद से ही यह समस्या बरकरार थी, जिसका दोनों देशों ने समाधान कर लिया है। दोनों देशों की एक स्थिर सीमा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश