नई दिल्ली: वो महज़ एक इंटरव्यूह था जिसने रेहम ख़ान की जिंदगी ही बदल डाली।
पाकिस्तानी अख़बार डान न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यूह में रेहम ख़ान अपने और पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिज्ञ इमरान ख़ान के बारे में खुलकर बात की। रेहम ने बताया कि उन्होंने इमरान का एक इंटरव्यूह लिया था और उन्हें उसमें बिल्कुल मज़ा नहीं आया।
उन्होंना कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इंटरव्यूह की वजह से इमरान ख़ान को उनसे प्यार हो गया। वो शायद उनके बारे में पहले से ही सोच रहे थे। रेहम ने कहा कि इमरान ख़ान को उनके बारे में ज़्यादा नहीं मालूम नहीं था। वो चूंकि एकांत पसंद करती हैं इसलिए उनके ज़्यादा दोस्त नहीं हैं, पत्रकारिता बिरादरी में भी नहीं। किसी को भी मेरी पहली शादी और बच्चों के बारे में मालूम नहीं था।
तो फिर इमरान ख़ान ने कैसे अपने प्यार का इज़हार किया....?'
इमरान ने बजाए कहने कि ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी’, पूछा रेहम से उनके मता-पिता का पूरा नाम।
इमरान का ये सवाल न सिर्फ़ रेहम को पसंद नहीं आया बल्कि अच्छा भी नहीं लगा।
रेहम के मुताबिक़,"ना जान ना पहचान और लगे पूछने मेरे माता-पिता का नाम”।
जब रेहम ने जानना चाहा कि वो उनके माता-पिता का नाम क्यूं पूछ रहे हैं तो इमरान ने कहा कि वो चाहते हैं कि कोई उनके लिए कोई इस्तख़ारा (सही फ़ैसला करने में मदद के लिए पढ़ी जाने वाली एक विशेष नमाज़) करे ताकि पता चल सके कि वो (रेहम) उनके लिए सही महिला हैं कि नहीं।