

रेहम ने बताया कि वो इमरान के जवाब से भोंचक्की रह गई थी क्योंकि उन्होंने ये तक जानने की कोशिश नहीं की मेरी भी उनमें कोई दिलचस्पी है या नहीं। बल्कि रेहम ने इस बात पर इमरान को एक अच्छा ख़ासा भाषण दे डाला जिससे वो चौंक गए।
इमरान ने कहा "तुम बेशक़ीमती हो, मुझे तुम्हारी ख़ुद्दारी पसंद आई।"
लेकिन जब बात यहां भी नहीं बनी तो इमरान ने कहा, "मुझे तुम्हारी सारी दास्तान मालूम है, तुम्हारी पहली शादी, तुम्हारे बच्चे।"
रेहम ने भड़क कर कहा "आपको इससे क्या मतलब।"
तो फिर इल नोंक झोंक के बीच रेहम ने आख़िर इमरान का प्रस्ताव क़ुबूल कैसे किया...?