ICC Rankings: कैसा है वनडे टीमों का हाल, कहां हैं भारत और पाकिस्तान
ICC Rankings: कैसा है वनडे टीमों का हाल, कहां हैं भारत और पाकिस्तान
इस वक्त वनडे इंटरनेशनल मैच खूब हो रहे हैं। कई टीमें मैदान पर उतर रही हैं। अगले साल वनडे विश्व कप भी खेला जाना है, इसकी भी तैयारी शुरू हो चुकी है। हर मैच के बाद आईसीसी रैंकिंग में टीमों की रेटिंग में बदलाव होता है। इस बीच आपको एक नजर जरूर इस बात पर डालनी चाहिए कि इस वक्त टॉप 5 टीमें कौन सी हैं।
Published : Jun 11, 2026 06:19 pm IST, Updated : Jun 11, 2026 06:19 pm IST
1/6Image Source : ap
इस वक्त वनडे इंटरनेशनल मैच खूब हो रहे हैं। कई टीमें मैदान पर उतर रही हैं। अगले साल वनडे विश्व कप भी खेला जाना है, इसकी भी तैयारी शुरू हो चुकी है। हर मैच के बाद आईसीसी रैंकिंग में टीमों की रेटिंग में बदलाव होता है। इस बीच आपको एक नजर जरूर इस बात पर डालनी चाहिए कि इस वक्त टॉप 5 टीमें कौन सी हैं। खास बात ये कि भारत और पाकिस्तान की टीमें कहां हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा दिख रहा है। भारतीय टीम की रेटिंग 118 की है। भारत ने पिछले काफी वक्त से कोई वनडे नहीं खेला है। लेकिन अब टीम मैदान पर उतरने की तैयारी कर रही है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होने जा रहा है। इसमें अगर टीम जीती तो उसकी रेटिंग और बढ़ेगी।
3/6Image Source : ap
आईसीसी रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम अभी दूसरे नंबर पर है। लेकिन उसकी रेटिंग टीम इंडिया से काफी कम है। न्यूजीलैंड की रेटिंग अभी 113 की चल रही है। न्यूजीलैंड टीम अगले महीने यानी जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
4/6Image Source : ap
ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली है। आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया अभी तीसरे नंबर पर है। उसकी रेटिंग 103 की हो गई है। पिछले कुछ मैचों में मिली हार के बाद अब टीम की रेटिंग घट चुकी है। उसके तीसरे नंबर से नीचे जाने के भी आसार बन रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम अभी बांग्लादेश में है और वहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है।
5/6Image Source : ap
साउथ अफ्रीका की बात की जाए तो टीम नंबर चार पर है। आईसीसी रैंकिंग में उसकी रेटिंग 102 की है। टीम अभी जल्द वनडे के लिए मैदान में नजर नहीं आएगी। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सितंबर में वनडे सीरीज का आयोजन किया जाना है।
6/6Image Source : ap
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त नंबर पांच पर है। आईसीसी वनडे रैंकिंग में उसकी रेटिंग 100 की है। अभी तक के शेड्यूल में उसका वनडे खेलने का कोई प्रोग्राम नहीं है। जल्द ही पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से टेस्ट खेलेगी। उसके बाद ही कोई वनडे मैच खेला जाएगा। लेकिन पाकिस्तानी टीम रैंकिंग और रेटिंग में भारत से काफी पीछे है।