1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइवान: मेगी तूफान से 19 लाख घरों की बिजली आपूर्ति बाधित

ताइवान: मेगी तूफान से 19 लाख घरों की बिजली आपूर्ति बाधित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 27, 2016 05:39 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 05:39 pm IST

ताइपे: ताइवान में तेज हवाओं और भारी बारिश लाने वाले मेगी तूफान के कारण 19 लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ताइवान पावर कंपनी ने मंगलवार को बताया कि दोपहर 3.33 बजे

taiwan- India TV Hindi
taiwan

ताइपे: ताइवान में तेज हवाओं और भारी बारिश लाने वाले मेगी तूफान के कारण 19 लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। ताइवान पावर कंपनी ने मंगलवार को बताया कि दोपहर 3.33 बजे तक करीब 15 लाख लोगों के घरों में बिजली गुल रही।

ताइवान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, द्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित हुआलीन सिटी में तूफान ने दोपहर करीब दो बजे दस्तक दी। इसके साथ 198 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

एजेंसी ने तूफान के मद्देनजर भूमि और समुद्री चेतावनी भी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण उड़ानों व ट्रेन सेवाओं को भी रद्द कर दिया गया है। स्कूलों तथा कार्यालयों को भी तूफान के कारण बंद कर दिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश