कुआलालम्पुर: हिंद महासागर में मिले विमान के एक टुकड़े पर पुर्जे का नंबर इस बात की पुष्टि करता है कि यह मलबा बोइंग 777 का है। यह जानकारी आज मलेशिया परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने दी।
उप परिवहन मंत्री अब्दुल अजीज कपरावी ने एएफपी को बताया, पुर्जे के नंबर से इस बात की पुष्टि होती है कि यह बोइंग 777 विमान का है। यह सूचना एमएएस (मेलेशिया एयरलाइंस) की तरफ से है। उन्होंने मुझे सूचित किया है।