1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मलेशिया ने माना बोइंग 777 का है मलबा

मलेशिया ने माना बोइंग 777 का है मलबा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2015 07:58 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 08:07 pm IST

कुआलालम्पुर: हिंद महासागर में मिले विमान के एक टुकड़े पर पुर्जे का नंबर इस बात की पुष्टि करता है कि यह मलबा बोइंग 777 का है। यह जानकारी आज मलेशिया परिवहन विभाग के एक अधिकारी

चीनी यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय तलाशी अभियान में बाधा की चिंता

एमएच370 हादसे का शिकार हुए चीनी यात्रियों के परिजनों ने समुद्र से विमान का संदिग्ध मलबा मिलने के बाद चिंता जताई है और कहा है कि इससे अंतर्राष्ट्रीय तलाशी अभियान में बाधा नहीं पहुंचनी चाहिए। पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि यह मलबा लापता मलेशियाई विमान का हो सकता है, जिसकी पुष्टि मलेशिया सरकार ने कर दी है।

गुरुवार को जारी एक बयान में पीड़ित यात्रियों के परिजनों के एक समूह ने तलाशी अभियान में शामिल सभी पक्षों से तलाशी तेज करने की अपील की है। वहीं हिंद महासागर के द्वीप ला रियूनियो पर मिले मलबे की जांच की जा रही है।

उन्होंने मलेशिया से मांग की है कि चीनी पीड़ितों के परिजनों के लिए सहायता केंद्र फिर से खोला जाए, जिसे सात मई को बंद कर दिया गया था। उन्होंने किसी अन्य पक्ष से विमान के लापता होने के मामले की जांच की निगरानी करने की भी मांग की है।

उल्लेखनीय है कि मलेशिया एयरलाइंस के एक बोइंग777 विमान ने आठ मार्च, 2014 को 239 यात्रियों के साथ कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन वह बीच रास्ते में ही लापता हो गया था। इसके बाद विमान की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

मलेशिया एयरलाइंस ने गुरुवार को कहा मलबे के स्रोत के बारे में कयासबाजी अभी जल्दबाजी होगी। वहीं मलेशिया सरकार ने कहा कि उसने मलबे की जांच के लिए एक दल भेजा है, जो पता लगाएगा कि मलबा लापता विमान एमएच370 का है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश