1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हत्या-आत्महत्या मामले में संभवत: भारतीय ने ही की थी प्रेमिका की हत्या

हत्या-आत्महत्या मामले में संभवत: भारतीय ने ही की थी प्रेमिका की हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2015 12:38 pm IST,  Updated : Aug 05, 2015 05:17 pm IST

सिंगापुर: अदालत में सुनवाई के दौरान यह आशंका जताई गई है कि जो भारतीय व्यक्ति 30 सिंगापुर के होटल में अपनी इंडोनेशियाई प्रेमिका के साथ मृत अवस्था में पाया गया था, संभव है कि उसने

भारतीय ने ही की थी...- India TV Hindi
भारतीय ने ही की थी प्रेमिका की हत्या

सिंगापुर: अदालत में सुनवाई के दौरान यह आशंका जताई गई है कि जो भारतीय व्यक्ति 30 सिंगापुर के होटल में अपनी इंडोनेशियाई प्रेमिका के साथ मृत अवस्था में पाया गया था, संभव है कि उसने आत्महत्या करने से पहले अपनी साथी की हत्या की हो। जांचकर्ता अधिकारी अलीदेन हमाद ने अदालत को बताया कि यह साजिश संभवत: चिन्नासामी भास्कर ने रची थी, जिसे कि रूली विद्यावती पर अंकुश रखने वाला प्रेमी बताया गया है। दोनों विदेशी नागरिक सिंगापुर में काम करने के दौरान मिले थे।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के अनुसार, यह घटना एक फरवरी की है, जब गेयलांग स्थित होटल 81 के प्रबंधक को ये शव मिले। विद्यावती जमीन पर पड़ी थी और उसके गले पर घाव था और शरीर में कोई हरकत नहीं थी। भास्कर गले में बंधी रस्सी से शौचालय में लटका हुआ था। जांच में पाया गया कि इन दोनों के बीच लगभग दो साल से प्रेम संबंध थे लेकिन मौत से कुछ समय पहले ही इनके रिश्तों में खटास आ गई थी। विद्यावती ने भास्कर के नियोक्ता से अनुरोध किया था कि वह उसे इंडोनेशिया न जाने दे। उसने नियोक्ता से कहा था कि भास्कर ने उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। होटल के रक्तरंजित कमरे में भास्कर के बैग में इंडोनेशिया का हवाई टिकट पड़ा मिला।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश