
भास्कर के नियोक्ता ने भी गवाही में कहा कि भास्कर ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि यदि उसे विद्यावती के बेवफा होने का पता चला तो वह उसे मार डालेगा। उसके बैग के अंदर हाथ से लिखा हुआ एक कागज रखा था। इसपर लिखा था, मैं तुम्हें मार रहा हूं। मैं सब जानता हूं। इसमें कहा गया कि रूली किसी दूसरे आदमी के साथ संपर्क में थी। मैं कह रहा हूं कि तुम अलीबाबा से बात करो, मैं तुम्हारी उंगलियां एक एक करके काट डालूंगा।
अदालत ने सुनवाई में पाया कि चिन्नासामी ने विद्यावती को देने के लिए पिछले साल अपने प्रभारी से एक हजार सिंगापुर डॉलर और एक सहकर्मी से 200 सिंगापुर डॉलर उधार लिए थे। हालांकि उसके सहकर्मी ने उसे ऐसा न करने की सलाह दी थी। चिन्नासामी ने अपने सहकर्मी को बताया था कि वह विद्यावती से प्यार करता है और उसके लिए कुछ भी करेगा। लेकिन यदि उसे पता लगा कि वह उसे धोखा दे रही है तो वह उसे मार डालेगा। होटल में सफाई करने वाली महिला ने बताया कि उसने चिन्नासामी और रूली के कमरे से झगड़े की आवाजें सुनी थीं। अलीदेन ने अदालत को बताया कि खून से लथपथ कमरे में बीयर के तीन खाली केन भी पड़े मिले थे।