1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PTI प्रमुख इमरान खान पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

PTI प्रमुख इमरान खान पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 12, 2018 02:49 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 02:49 pm IST

पाकिस्तान के पीटीआई प्रमुख इमरान खान पर जूता फेंकन की कोशिश की गई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

imran khan- India TV Hindi
imran khan

पाकिस्तान के पीटीआई प्रमुख इमरान खान पर जूता फेंकने की कोशिश की गई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते रविवार इमरान खान फैसलाबाद में एक रैली के बाद अपनी कार में बैठ रहे थे। पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को सही समय पर जूता फेंकने से रोक लिया जिससे आरोपी जूता फेंकने में नाकाम रहा। लोगों ने पहले आरोपी की पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। (दुनिया में फैली अज्ञात बीमारी, 200 दिनों में मर जाएंगे 3.3 करोड़ लोग )

पीटीआई के ट्वीटर अकाउंट में इस वीडियो को शेयर किया गया है। आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया कि उसे पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्‍ला के दामाद द्वारा इमरान पर जूता फेंकर हमला करने के लिए भेजा गया था। पुलिस ने भी इस बयान की पुष्टि की है हांलाकि, पुलिस ने कहा है कि पार्टी ज्वारा लिखित याचिका दायर करने के बाद ही इस मामले की आगे कार्यवाही होगी।

गौरतलब है कि, बीते रविवार  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर एक मदरसे में कार्यक्रम के दौरान रविवार को जूता फेंका गया। यह घटना उस वक्त हुई जब शरीफ मुफ्ती मोहम्मद हुसैन नईमी की पुण्यतिथि को संबोधित करने के लिए जामिया नईमिया नाम के मदरसे में पहुंचे थे। शरीफ जब भाषण देने के लिए मंच की ओर बढ़ रहे थे, एक छात्र ने उन पर जूता फेंका जो उनके कंधे और कान पर लगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश