1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल राहील शरीफ के समर्थक ने की खुदखुशी

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल राहील शरीफ के समर्थक ने की खुदखुशी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2016 12:53 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 12:53 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल राहील शरीफ के कार्यकाल में विस्तार की विनती करने वाले शख्स ने खुदकुशी कर ली है। 'पाकिस्तान टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, लतीफ शिबली पूर्व सैन्य प्रमुख के

man kills himself over raheel sharif not being given...- India TV Hindi
man kills himself over raheel sharif not being given extension

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल राहील शरीफ के कार्यकाल में विस्तार की विनती करने वाले शख्स ने खुदकुशी कर ली है। 'पाकिस्तान टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, लतीफ शिबली पूर्व सैन्य प्रमुख के कार्यकाल की समाप्ति पर उनके सेवानिवृत्ति के फैसले को बदलवाने को लेकर पिछले एक महीने से कराची प्रेस क्लब में भूख हड़ताल पर था।

इस दौरान लतीफ को 'मत जाओ, जनरल राहिल शरीफ' के बैनर लिए देखा जा सकता था। लतीफ शिबली के बेटे के मुताबिक, उनके पिता ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि वह जनरल राहील के फैसले से बहुत दुखी था।

राहील शरीफ के जाने के बाद से नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया और वह चल रहे आतंकवाद निरोधक अभियानों की समीक्षा कर सकते हैं। मीडिया ने यह जानकारी दी है। जनरल बाजवा (57) ने रावलपिंडी में एक कार्यक्रम में जनरल राहील शरीफ से कमान संभाली। जनरल बाजवा ने ऐसे समय में सेना की कमान संभाली है जब भारत-पाक के बीच तनाव के कारण नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा की स्थिति खराब हो रही है जहां उन्हें तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। वहीं अशांत क्षेत्रों में आतंकवाद निरोधक अभियानों के दौरान मिल रही बढ़त को पाकिस्तानी सैनिक मजबूत कर रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश