1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पर्रिकर के परमाणु संबंधी बयान का कोई मतलब नहीं: पाकिस्तान

पर्रिकर के परमाणु संबंधी बयान का कोई मतलब नहीं: पाकिस्तान

 Written By: IANS
 Published : Nov 18, 2016 08:37 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 08:37 pm IST

पाकिस्तान ने कहा है कि भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की हाल की उस टिप्पणी का कोई मतलब नहीं है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को परमाणु हथियारों के प्रथम इस्तेमाल की नीति से बाध्य नहीं रहना चाहिए।

Pakistan's Foreign Office Spokesman Nafees Zakaria | AP...- India TV Hindi
Pakistan's Foreign Office Spokesman Nafees Zakaria | AP File Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा है कि भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की हाल की उस टिप्पणी का कोई मतलब नहीं है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को परमाणु हथियारों के प्रथम इस्तेमाल की नीति से बाध्य नहीं रहना चाहिए।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान मानता है कि पहले इस्तेमाल न करने संबंधी संदिग्ध घोषणा का सत्यापन नहीं किया जा सकता और इसका कोई मतलब नहीं है। यह पाकिस्तान के सामरिक संयम व्यवस्था की स्थायी पेशकश के जरिए प्रस्तावित सत्यापनीय हथियार नियंत्रण एवं संयम उपायों का कोई विकल्प नहीं हो सकता।’

जकारिया ने कहा कि एक ऐसा देश जो लगातार तनाव और आक्रामक रुख बनाए हुए है, उसके एक मंत्री का यह बयान न केवल क्षेत्र के देशों के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए भी एक खतरा है। पर्रिकर ने कहा था कि वह निजी तौर पर मानते हैं कि भारत को परमाणु हथियारों के प्रथम इस्तेमाल न करने की नीति से बाध्य नहीं रहना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश