क्वालालंपुर: मलेशिया ने शुक्रवार को कहा कि लापता मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान 370 की तलाश पश्चिमी हिंद महासागर में इसके पांच टुकड़े मिलने के बाद स्थानांतरित नहीं होगी। परिवहन मंत्री लिवोय टियोंग लाई ने कहा, हम तलाश क्षेत्र नहीं स्थानांतरित करेंगे क्योंकि बरामद मलबे के ड्रिफ्ट पैटर्न आधार पर हमारे विशेषग्यों ने इसकी पुष्टि की है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या तलाश क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा या नहीं, उन्होंने कहा कि यह मलेशिया, आस्ट्रेलिया और चीन के बीच जून-जुलाई में त्रिपक्षीय बैठक के बाद तय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खोजी टीम को और दक्षिण हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त विमान का मुख्य हिस्सा मिलने का विश्वास है। एमएच 370 का लापता होना दुनिया में सबसे बड़े विमानन रहस्यों में एक है। विमान आठ मार्च, 2014 को रडार से गायब हो गया और वह क्वालालंपुर से बीजिंग जा रहा था। उस पर पांच भारतीयों समेत 239 लोग सवार थे।