बेरूत: लेबनान सेना के पूर्व प्रमुख मिशेल ओउन ने सोमवार को देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वह लेबनान के 13वें राष्ट्रपति बने। पिछले ढाई साल से लेबनान के राष्ट्रपति का पद रिक्त था, जिसके बाद सोमवार को 81 वर्षीय ओउन ने इस स्थान को ग्रहण किया है। उन्हें संसद में राष्ट्रपति पद पर नियुक्त किया गया।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पूर्व राष्ट्रपति मिशेल सुलेमान के कार्यकाल की समाप्ति के बाद मई, 2014 से राष्ट्रपति पद रिक्त था। सुलेमान ने 6 साल तक देश के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला। सुलेमान के कार्यकाल की समाप्ति के बाद से लेबनान संसद में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए करीब 45 सत्र आयोजित हुए, लेकिन सभी असफल रहे।
संसद के अध्यक्ष नबीह बैरी की ओर से आयोजित 46वें सत्र में मतदान के लिए 128 में से 127 सांसद शामिल रहे और ओउन को 83 वोट मिले, जबकि 86 वोट खाली थे और सात वोट शून्य रहे।