1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: पुलिस ने मुठभेड़ में आतंकवादी को मार गिराया

बांग्लादेश: पुलिस ने मुठभेड़ में आतंकवादी को मार गिराया

 Written By: IANS
 Published : Mar 02, 2017 08:22 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 08:22 pm IST

बांग्लादेश पुलिस ने गुरुवार को आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (JMB) के एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Representative Image | AP- India TV Hindi
Representative Image | AP

ढाका: बांग्लादेश पुलिस ने गुरुवार को आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन (JMB) के एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी जहांगीर आलम के अनुसार, राजधानी ढाका के एक गांव में 28 फरवरी को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकवादी अमिजुल इस्लाम उर्फ अल अमीन 2 पुलिस अधिकारियों पर चाकू से हमला कर दिया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलम ने बताया कि गुरुवार को कुछ आतंकवादियों ने अल अमीन को छुड़ाने के लिए पुलिस दल पर हमला कर दिया और आतकंवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान अल अमीन की मौत हो गई। बांग्लादेश सरकार JMB और दूसरे कट्टरपंथी संगठन अंसरुल्ला बांग्ला टीम को देश में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराती है, हालांकि इनमें से कुछ हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) और अल कायदा ने ली है।

बांग्लादेश में साल 2013 से 2016 के बीच आंतकवादी हमलों में करीब 70 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इनमें ब्लॉगर, बुद्धिजीवी, विदेशी नागरिक और धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश