1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मोदी-शी ने की शिखर वार्ता

मोदी-शी ने की शिखर वार्ता

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 06:00 pm IST,  Updated : May 14, 2015 06:04 pm IST

शियान: तीन दिवसीय यात्रा पर चीन आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ यहां गुरुवार को शिखर सम्मेलन स्तर की वार्ता की और इसके बाद दोनों नेता प्रसिद्ध वाइल्ड गूज

मोदी-शी ने की शिखर...- India TV Hindi
मोदी-शी ने की शिखर वार्ता

शियान: तीन दिवसीय यात्रा पर चीन आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ यहां गुरुवार को शिखर सम्मेलन स्तर की वार्ता की और इसके बाद दोनों नेता प्रसिद्ध वाइल्ड गूज पैगोडा का दौरा किया। मोदी गुरुवार सुबह यहां पहुंचे और शी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता की।

शी ने मोदी का शांक्शी अतिथि गृह में स्वागत किया और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। मोदी ने कहा कि शियान में अपने स्वागत से वह बेहद प्रसन्न हैं।

काला बंदगला सूट पहने मोदी इस दौरान हिंदी में बोलते नजर आए, जबकि शी चीनी भाषा में बोले।

चीनी राष्ट्रपति ने पिछले साल सितंबर में अपने अहमदाबाद दौरे का स्मरण किया, जिस दौरान उनकी अगवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद की थी और उनके और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में साबरमती नदी के किनारे एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया था।

शी ने कहा, "आपने अपने गृहनगर में मेरा बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया था। अपने गृहनगर में आपका स्वागत कर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है।"

दोनों शीर्ष नेताओं के बीच वार्ता के दौरान व्यापार को बढ़ावा देने, व्यापार असंतुलन को सही करने तथा सीमा संबंधी मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना जताई गई।

विदेश सचिव एस.जयशंकर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने आतंकवाद से मुकाबले पर सहयोग को मजबूत करने की जरूरत तथा संपर्क संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

बाद में मोदी तथा शी ने बौद्ध धर्म के पवित्र स्थल वाइल्ड गूज पैगोडा का दौरा किया।

पांच मंजिला इस पैगोडा का निर्माण 652 ईस्वी में त्यांग राजवंश द्वारा कराया गया था।

मोदी ने पैगोडा के एक पुजारी को महाबोधि वृक्ष का एक पौधा भेंट किया।

चीन पहुंचने के बाद इससे पहले दिन में उन्होंने टेराकोटा वारियर्स म्यूजियम तथा दा शिंग शैन बौद्ध मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश