अबु धाबी: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को अबु धाबी में कार्बन रहित नियोजित शहर मस्दर का दौरा किया। दौरे में शहर के बारे में जानने के इच्छुक मोदी को अधिकारियों और शोधकर्ताओं ने शहर की विशेषताओं से अवगत कराया।
मस्दर शहर में सभी काम काज सौर ऊर्जा एवं अन्य नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर हैं।
यह भी पढ़ें: