1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बेनजीर हत्या मामले में मुकदमे का सामना करेंगे मुशर्रफ

बेनजीर हत्या मामले में मुकदमे का सामना करेंगे मुशर्रफ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2017 08:37 am IST,  Updated : Sep 04, 2017 08:37 am IST

परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए स्वदेश लौटेंगे।

Musharraf will face trial in Benazir murder case- India TV Hindi
Musharraf will face trial in Benazir murder case

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए स्वदेश लौटेंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान की एक अदालत ने 2007 के बेनजीर हत्याकांड के मामले में बृहस्पतिवार को मुशर्रफ को भगोड़ा करार दिया था। (इस चीज़ के चलते अमेरिका करेगा उत्तर कोरिया पर हो सकती है कड़ी सैन्य कार्रवाई)

मुशर्फ ने मीडिया को जारी किए गए एक बयान में आज कहा कि रावलपिंडी आतंकवाद रोधी अदालत का फैसला उनके खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, जब मैं पूरी तरह से स्वस्थ हो जाउंगा, तब मैं निश्चित तौर पर पाकिस्तान लौटूंगा और मुकदमे का सामना करूंगा।

इस मामले में मुझो फंसाया गया है जबकि इस दर्दनाक मौत से मेरा कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में उन पर हत्या और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। वह दुबई में स्वनिर्वासन में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश