1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में संदिग्ध इस्लामवादियों ने की मुस्लिम सूफी नेता की हत्या

बांग्लादेश में संदिग्ध इस्लामवादियों ने की मुस्लिम सूफी नेता की हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : May 07, 2016 06:05 pm IST,  Updated : May 07, 2016 06:06 pm IST

ढाका: मध्य बांग्लादेश में 65 वर्षीय एक मुस्लिम धार्मिक गुरू की इस्लामवादियों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इस हमले से पूर्व में देश में बुद्धिजीवियों, ब्लागरों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की

murder- India TV Hindi
murder

ढाका: मध्य बांग्लादेश में 65 वर्षीय एक मुस्लिम धार्मिक गुरू की इस्लामवादियों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इस हमले से पूर्व में देश में बुद्धिजीवियों, ब्लागरों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्याएं की याद ताजा हो जाती है। पुलिस ने कहा कि शाहिदुल्ला को राजशाही सिटी के तनोर उपजिला में आम के एक बागान में मरा पाया गया। उनके दाहिने हाथ पर घाव का निशान था और उनका गला कटा हुआ था।

तनोर पुलिस थाने के प्रभारी अब्दुर रज्जाक ने कहा कि कल रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद शाहिदुल्ला का शव बरामद किया गया।

दि डेली स्टार ने रज्जाक के हवाले से लिखा है, ऐसा लगता है कि पहले उन्हें पीटा गया और उसके बाद गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई।

बांग्लादेश में हाल के सप्ताहों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों, धर्मनिरपेक्ष ब्लागरों, बुद्धिजीवियों और विदेशियों को निशाना बनाते हुए उन पर व्यवस्थित ढंग से हमले किए गए हैं। हाल ही में किए गए हमलों में पिछले महीने आईएसआईएस के आतंकियों ने उदार विचारधारा के एक प्रोफेसर की गला काटकर हत्या कर दी।

इसके दो दिनों बाद, इस्लामवादियों द्वारा ढाका में बांग्लादेश की प्रथम समलैंगिक पत्रिका के संपादक की उनके फ्लैट में निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने संपादक के एक मित्र को भी मार डाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश