1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नफ्ताली बेनेट बने इजराइल के नए PM, नेतन्याहू के 12 साल के शासन का अंत

नफ्ताली बेनेट बने इजराइल के नए PM, नेतन्याहू के 12 साल के शासन का अंत

 Reported By: IANS
 Published : Jun 14, 2021 09:28 am IST,  Updated : Jun 14, 2021 09:28 am IST

दक्षिणपंथी यामिना (यूनाइटेड राइट) पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट ने रविवार रात को इजरायल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ बेंजामिन नेतन्याहू का बीते 12 साल से चला आ रहा शासन समाप्त हो गया।

नफ्ताली बेनेट बने...- India TV Hindi
नफ्ताली बेनेट बने इजराइल के नए PM, नेतन्याहू के 12 साल के शासन का अंत Image Source : PTI

यरुशलम: दक्षिणपंथी यामिना (यूनाइटेड राइट) पार्टी के नेता नफ्ताली बेनेट ने रविवार रात को इजरायल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसी के साथ बेंजामिन नेतन्याहू का बीते 12 साल से चला आ रहा शासन समाप्त हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नई गठबंधन सरकार, जिसका नेतृत्व बेनेट और मध्यमार्गी येश अतीद (फ्यूचर) पार्टी के नेता यायर लैपिड कर रहे हैं को संसद या केसेट द्वारा विश्वास मत में अनुमोदित किया गया था।

इससे पहले संसद में हुए विश्वास मत में 120 सदस्यीय सदन के 60 सांसदों ने नई सरकार के पक्ष में मतदान किया जबकि 59 ने इसके खिलाफ मतदान किया। संसद सत्र के टीवी फुटेज में बेनेट और लैपिड को संसद में गठबंधन सीटों पर अपनी नई सीटें लेते हुए दिखाया गया जबकि इजरायल में सबसे लंबे समय तक काम करने वाले पीएम नेतन्याहू विपक्ष की पिछली सीटों पर चले गए।

नई सरकार के तहत 27 नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। बेनेट और लैपिड दो साल के अंतराल पर प्रधानमंत्री बनेंगे। बेनेट पहले प्रधानमंत्री बने हैं और इस आधार पर 2023 में लैपिड पीएम बनेंगे। अभी फिलबाल लैपिड इजरायल के वैकल्पिक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में काम करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश